झालरापाटन: वसुंधरा कॉलोनी में 50 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी
झालरापाटन की वसुंधरा कॉलोनी में गुरुवार सुबह करीब 50 वर्षीय कांतिबाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना उस समय हुई जब वह घर में अकेली थीं। झालरापाटन पुलिस ने सुबह करीब 11:00 शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले में जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त कांति भाई ने फांसी लगाई वह घर में अकेली थी। उसने आत्महत्या क्यों की फिलहाल कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है।