झालरापाटन: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एसआरजी हॉस्पिटल पहुंचे, पीपलोदी स्कूल हादसे में घायल बच्चों से मिले
पीपलोदी स्कूल हादसे के 15 दिन गुजर जाने के बाद गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा झालावाड़ पहुंचे और सुबह करीब 9:00 बजे एसआरजी हॉस्पिटल पहुंचकर उन्होंने हादसे में घायल बच्चों की कुशलक्षेम से पूछी, डोटासरा करीब 1 घंटे तक अस्पताल में रुके इस दौरान वे सभी घायल बच्चों से मिले और बाद में मीडिया से रूबरू होकर सरकार पर बड़ा हमला बोला।