मऊरानीपुर: सुखनई नदी में दिनदहाड़े खनन पर पुलिस ने छापा, 3 ट्रैक्टर पकड़े, माफियाओं में मची हड़कंप
मऊरानीपुर क्षेत्र की सुखनई नदी में अवैध बालू खनन की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लीं। कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को सीज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।