अटरू: अटरू थाना इलाके में नाबालिग से छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज हुआ
Atru, Baran | Mar 23, 2025 अटरू थाना इलाके के एक गाँव मे घर मे रोटी बना रही नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला परिजनों ने दर्ज कराया है। वृहत निरीक्षक गोविन्द सिंह राज पुरोहित ने बताया कि आरोपी ने 15 वर्षीय नाबालिग को घर मे अकेली देख बदनीयती से घर मे घुसकर छेड़छाड़ की।जिसका परिजनों को पता चलने पर नाबालिग के बयान के आधार पर 7/8पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।आरोपी फरार बताया जा रहा है।