शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलागंज घोसीपुरा में आपसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला नैना जाटव ने अपने पड़ोसियों पर लोहे के सरिए और डंडों से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित नैना जाटव के अनुसार, उनके पड़ोसी छोटू, कार्तिक, पुष्पा और दीपू आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करते है