मंदसौर: मंदसौर मंडी में फसल नुकसान को लेकर विधायक विपिन जैन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा
मंदसौर मंडी परिसर में रखी फसल के नुकसान को लेकर क्षेत्रीय विधायक विपिन जैन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। सीएम डॉ. यादव को लिखे पत्र में जैन ने अन्नदाता किसान को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के लिए मुआवजा राहत राशि प्रदान करने की मांग की। विधायक ने लिखा कि बारिश से नीलामी के लिए रखी फसलें तेज बहाव के साथ बह गई हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।