कवर्धा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 5.36 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का किया भूमिपूजन
कबीरधाम जिला में आधारभूत संरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिलासपुर मार्ग से दौजरी होते हुए नाऊडिह तक 4.20 किलोमीटर लंबाई के महत्वपूर्ण मार्ग के मजबूतीकरण एवं निर्माण कार्य का आज शुभारंभ किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने ग्राम नाऊडिह में 5 करोड़ 36 लाख 58 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस सड़क, पुल पुलि