कांके: रिम्स पहुंची सीआईडी की टीम, एडमिशन से जुड़ी गड़बड़ियों और शिकायतों की कर रही जांच
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2026 सीआईडी की टीम बुधवार सुबह करीब दस बजे रिम्स पहुंची और एडमिशन से जुड़ी गड़बड़ियों और शिकायतों की जांच कर रही है। सीआईडी की टीम रिम्स पहुंचते ही सीधे डीन कार्यालय पहुंची और डीन ऑफिस के रिकॉर्ड रूम को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पिछले साल हुए नामांकन से जुड़े तमाम अहम दस्तावेजों, फाइलों और कंप्यूटर डेटा को खंगाला जा रहा है।