नवाबगंज: पब्लिक ऐप की खबर का असर: मसौली में लगा संकेतक, गोंडा-बहराइच हाईवे पर हादसों का खतरा टला
बाराबंकी में गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मसौली चौराहे पर पब्लिक ऐप खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर प्रकाशित होने के बाद चौराहे पर आवश्यक संकेतक (साइन बोर्ड) स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे यहां लगातार बने हादसों का खतरा टल गया है।लंबे समय से इस चौराहे पर संकेतक न होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।