चमोली: चमोली में युवाओं ने जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में दिया मजबूत संदेश
गोपेश्वर में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में माई भारत चमोली के तत्वावधान में जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता आयोजित की गई। युवाओं ने नृत्य, संगीत, कविता सहित आठ विधाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने युवाओं को नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।