पोरसा: मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित, 60 विद्यार्थी हुए सम्मानित
Porsa, Morena | May 9, 2026 मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित, 60 विद्यार्थियों को किया सम्मानित पोरसा। शहर के समाजसेवी नीलेश सिंह तोमर द्वारा श्री नागाजी धर्मशाला में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के 60 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।