चास: समाहरणालय सभाकक्ष में एसपी और डीसी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस ,दी मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की जानकारी
Chas, Bokaro | Jan 22, 2024 बोकारो में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है .इस आशय की जानकारी बोकारो के डीसी कुलदीप चौधरी ने समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1581 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि नए मतदाता 52699 बनाए गए हैं .अब कुल मतदाताओं की संख्या 14,53,220 हो गई है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक कर मतदाता सूची के प्रकाशन की प्रतिलिपि दे दी गई है.