चास: बोकारो के सेक्टर 2 सी स्थित मंदिर, व विधायक आवास समेत कई जगहों पर हुआ सुंदरकांड पाठ तथा पूजा , दिखा उत्साह
Chas, Bokaro | Jan 22, 2024 अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए बोकारो जिले में गजब का उत्साह देखा गया. सेक्टर 2सी स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर, शॉपिंग सेंटर, कैंप दो तथा बोकारो विधायक के आवास समेत कई मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, पूजा अर्चना की गई. हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चना की गई,पूरा शहर जय श्री राम के नारो से गुंजायमान हो उठा.