विष्णुगढ़: योगमय हुआ विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड, कार्यालयों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक लोगों ने किया योग
योगमय हुआ विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू प्रखंड कार्यालयों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक लोगों ने किया योग।'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर रविवार को विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू प्रखंड में योग की धूम रही। सुबह से ही चारों ओर उत्साह का माहौल देखा गया।प्रखंड कार्यालय परिसर, विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, प्रमुख चौराहों पर योग किया गया।