बांका: एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत एसएस बालिका स्कूल में बांका विधायक ने किया पौधरोपण
Banka, Banka | Jul 9, 2026 एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत गुरुवार की सुबह 11:00 बजे एसएस बालिका स्कूल में बांका विधायक रामनारायण मंडल ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर बांका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास, स्कूल के प्रिंसिपल अनिल कुमार झा सहित अन्य शिक्षक गण मिलकर पौधारोपण किया। साथ ही साथ पौधे के संरक्षण को लेकर सभी ने संकल्प लिया।