बिंदकी: हसनपुर देवरी गांव के निकट पावर हाउस के समीप अनियंत्रित ऑटो पलटी, ऑटो में सवार 11 लोगों को आई मामूली चोट
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर देवरी गांव के समीप पावर हाउस के निकट शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे बिंदकी से अमौली जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो में चालक सहित कुल 11 लोग सवार थे। ऑटो सवार अशर्फीलाल उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी कस्बा अमौली थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर सहित सभी 11 लोगों को मामूली चोट आई। हड़कंप मचा रहा।