गुमला: गुमला में अवैध हॉस्टलों पर उठे सवाल, सड़क पर भटकती मिली मासूम बच्ची
Gumla, Gumla | Jun 15, 2026 शहर में अवैध रूप से संचालित निजी हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मुरली बगीचा क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में रहने वाली मासूम बच्ची मेन रोड पर अकेली भटकती मिली। सूचना मिलने पर पुलिस बच्ची को थाना ले गई और उसकी पहचान करने का प्रयास किया। बच्ची ने अपना नाम श्रुति कुमारी तथा मां का नाम विनीता बताया।