चौपारण: हजारीबाग के हारपुर गांव में महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर
प्रखंड के हारपुर गांव में महिलाओं के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल महिलाओं को पहले चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।