गाज़ीपुर: गाजीपुर पुलिस हुई हाईटेक, एसपी ने 8 नई UP-112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, कानून व्यवस्था पर कसा शिकंजा
गाजीपुर में पुलिस व्यवस्था को और तेज़ और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने न सिर्फ जवानों की अनुशासन परखी, बल्कि डायल 112 सेवा के लिए नई स्कॉर्पियो गाड़ियों और बाइक को रवाना कर जनता की सुरक्षा को नई रफ्तार दी।