कुड़नी कस्बे के बाहर फरवरी माह में सर्राफ से लूट की वारदात कर भागे बदमाश अभिषेक को पकड़ने वाली साढ़ पुलिस को उप्र व्यापार मंडल के द्वारा रविवार दोपहर 3बजे सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी ने बताया शातिर लुटेरे की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं थी।तभी आरोपी तक पहुंचने में दस महीने लग गए।लुटेरे की निशानदेही से 85 ग्राम चांदी,दुकान का पर्स व तमंचा बरामद हुआ है।