कैराना: कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान आर्यपुरी निवासी युवक को गिरफ्तार किया, बरामद हुआ तमंचा व कारतूस
Kairana, Shamli | Jul 10, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार पुलिस टीम के साथ शामली बाईपास के निकट चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नदीम निवासी आर्यपुरी बताया है।