बाह: पिनाहट में कैंटर की चपेट में आने से बाइक मैकेनिक की हुई दर्दनाक मौत
थाना पिनाहट क्षेत्र के लड़ुआपुरा गैस एजेंसी के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। फिरोजाबाद निवासी अशोक पुत्र रंभो पिनाहट में मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम करता था। शाम को बाइक से लौटते समय तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।