मिली जानकारी के अनुसार सेहराई पुलिस को बुधवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिलवारा कला गांव में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रही है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से सिलवारा कला निवासी प्यारेराजा उम्र 23 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।