कहरा: सौरबाजार थाना क्षेत्र के अर्राहा मध्य विद्यालय में काम करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Kahara, Saharsa | Nov 19, 2024 सौरबाजार थाना क्षेत्र के अर्राहा वार्ड 4 मे मध्य विद्यालय मे काम करने के दौरान एक मजदूर को बिजली करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। जिसे सौरबाजार PHC मे भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल सहरसा लाने के दौरान उस मजदूर की रास्ते मे मौत हो गई। मजदूर का नाम कृष्ण कुमार है।