होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट पर 30 व 31 मई को आम महोत्सव का आयोजन, 40 किस्मों के आम की लगेगी प्रदर्शनी: उपसंचक
इस बार पचमढ़ी के बजाय जिला मुख्यालय स्थित सेठानी घाट पर आम महोत्सव का आयोजन होगा। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे उद्यानिकी विभाग की उपसंचक रीता उईके ने बताया 30, 31 मई को दो दिवसीय मैंगो फेस्टिवल लगेगा। जिसमें 40 से ज्यादा किस्मों के आमों की 150 प्रदर्शनी लगेगी। 30 मई को आम महोत्सव का शुभारंभ होगा। फेस्टिवल में किसान व आम लोगों को आम की वैरायटी दिखाई देगी।