विदिशा नगर: माधवगंज के होटल राजावत में शॉर्ट सर्किट से आग, अग्निशमन से पाया काबू, टला बड़ा हादसा
मंगलवार की सुबह 9:30 बजे माधवगंज स्थित होटल राजावत मे मीटर बॉक्स के पास शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग भड़कता देख संचालक महिपाल सिंह राजपूत कर्मचारियो से होटल मे मौजूद अग्निशमन नियंत्रण से आपको काबू करने के निर्देश दिए। साथ ही दमकल और बिजली कंपनी को भी इस बात की सूचना दी। अग्निशमन यंत्रो के माध्यम से आग को काबू कर लिया गया। दमकल भी पहुची।