बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में मानव-वन्य जीव संघर्ष पर प्रभावी अंकुश के लिए अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
बहराइच जिले में कलेक्ट्रेट सभागार जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में मानव वन्य जीव संघर्ष पर प्रभावी अंकुश के लिए जनपद स्तर पर गठित अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि विषय की संवेदनशीलता को देखते हुए आगामी 4-5 सप्ताहों तक नियमित बैठकें आयोजित की जायें।