नदी थाना पुलिस ने मौजीपुर विक्रमपुर पथ पर 50 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया है। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज शराब और बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा है। नदी थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि शराब धंधेबाज के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। जब्त की गई बाइक नंबर प्लेट से चोरी का प्रतीत हो रहा है। मामले को गंभीरता से जांच की जा रही है।