चरखारी: चरखारी के गौरहारी गांव के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा हड़कंप
चरखारी के गौरहारी गांव निवासी 32 वर्षीय धनप्रसाद पुत्र रामप्रसाद ने गांव में ही ब्रह्मदेव पहाड़ के पास शीशम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक कि मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है।