मोहनिया: दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर बना कूड़ा डंपिंग यार्ड, धुएं और दुर्गंध से लोगों की बढ़ी परेशानी, दुर्घटना की संभावना
नगर पंचायत मोहनिया की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है जहां दिल्ली कोलकाता हाईवे को ही कूड़ा डंपिंग यार्ड में तब्दील कर दिया गया है कूड़े को जलाने से उठने वाला धुआं से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है तस्वीर मंगलवार की है एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने मंगलवार दोपहर 1:20PM बजे कहा ईओ से बात कर दिखवाते हैं।