गुड़ामालानी: अहिंसा सर्किल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की हुई मौत
अहिंसा सर्किल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।गुड़ामालानी पुलिस ने मंगलवार शाम 7:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अहिँसा सर्किल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे निर्मला व बेटे मनमोहन की मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक केसाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलने पर गुड़ामालानी पुलिस मौके पर पहुँची।