पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मंडल इंटर कॉलेज में बुधवार को करियर मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने करियर से जुड़े स्टॉलों पर पहुंचकर जानकारी हासिल की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पवन सिंह चौहान और विधायक मनीष रावत ने किया।