एटा: तेज आंधी, तूफान एवं वज्रपात से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील
Etah, Etah | May 14, 2026 एटा मौसम विभाग द्वारा तेज आंधी, बारिश, तूफान एवं वज्रपात की संभावना व्यक्त किए जाने के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एटा द्वारा जनपदवासियों के लिए आवश्यक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।