बहोरीबंद: "खरीब की दस्तक: खेतों में जुटे किसान, बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में तेज हुई खेतों की जुताई की तैयारी
मानसून की आहट के साथ ही कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील में खरीब सीजन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। क्षेत्र के किसान खेतों की जुताई, मिट्टी को समतल करने और बुवाई के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में जुट गए हैं। अच्छी बारिश की उम्मीद के बीच किसान इस बार बेहतर उत्पादन की आस लगाए हुए हैं।