उज्जैन ग्रामीण: बारिश से पहले पूरा होगा हरियाखेड़ी रोड निर्माण कार्य, निगम आयुक्त ने निरिक्षण कर दिए निर्देश
उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने हरियाखेड़ी प्रोजेक्ट के अंतर्गत हरीफाटक रोड से नीलगंगा मार्ग तक बन रही सड़क का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को बारिश से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शांति नगर चौराहे से केटीएम शोरूम तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य का