गुरारू: गुरारू से 30 फीट की डाक कांवर रवाना, सोमवार को बैजुधाम में जलाभिषेक
Guraru, Gaya | Aug 2, 2026 गुरारू प्रखण्ड के श्रद्धालुओं ने रविवार दोपहर नकटी पुल से जल उठाकर बैजुधाम तक 30 फीट लंबी डाक कांवर यात्रा निकाली। इस बार की कांवर करीब 1.5 क्विंटल वजनी है और यात्रा का मुख्य आकर्षण बनी।डाक कांवरिया संघ के बैनर तले निकली इस यात्रा में सैकड़ों कांवरियों ने गुरारू बाजार के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए बैजुधाम की ओर प्रस्थान किया।