बहराइच: गौरा पिपरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पिपरा इलाके के पास स्थित तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ। आसपास के लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।