दारू: दारू प्रखंड के पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक बने पंचायत सहायक
दारू प्रखंड में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की रांची में चल रहीं 253 दिनों की अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो चुका है। सरकार के हरी झंडी के बाद अब इन्हें पंचायत सहायक बनाया गया। इसे लेकर दारू प्रखंड अंतर्गत लगभग सभी पंचायत के पंचायत सहायक सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को बुके देकर शिष्टाचार मुलाकात किया।