दारू: खपिया के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गिरकर दो युवक हुआ घायल,बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर
हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड अंतर्गत टाटीझरिया-मूरकी मुख्य मार्ग पर गुरुवार को खपिया के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गिरकर घायल हो गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक में सवार होकर बिशाय निवासी जीतन मांझी के घर सोहराय का निमंत्रण देने पहुंचे हुए थे।