दारू: हरली स्थित राधे श्याम होटल में जवाहर बाल मंच कांग्रेस कमेटी दारु प्रखंड का हुआ विस्तार, की गई प्रेस वार्ता
दारू प्रखंड में जवाहर बाल मंच, कांग्रेस कमेटी के विस्तार को लेकर गुरुवार को दारू प्रखंड के हरली स्थित राधे श्याम होटल में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह, जवाहर बाल मंच के जिलाध्यक्ष रिंकू कुमार ने संगठन के कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रेस वार्ता कर संगठन के अहम कार्यों की जानकारी दी।