दारू: मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने दारू प्रखंड में किया पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत दारु प्रखंड के दिग्वार पंचायत अंतर्गत सोनडीहा गेडेया सांडी टोला के बीच चौड़ी नदी पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने किया। बता दें कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा पुल का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा।