छतरपुर: भीषण गर्मी में किसानों को राहत: मंडी छतरपुर में शुरू हुई ‘निर्मल शीतल जल वाहक’ से ठंडे RO पानी की सुविधा
भीषण गर्मी को देखते हुए छतरपुर कृषि उपज मंडी में किसानों और व्यापारियों के लिए ‘निर्मल शीतल जल वाहक’ (चलित वाटर टैंकर) की व्यवस्था शुरू की गई है। इस टैंकर के माध्यम से मंडी परिसर में किसानों को ठंडा और फिल्टर RO पानी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें गर्मी में पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। जिसकी जानकारी बुधवार को शाम 5 बजे मंडी सचिव शिवभूषण निगम ने दी है।