उचकागांव: उचकागाँव के अमठा भुवन गाँव में शादी के लिए किशोरी का अपहरण, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के अमठा भुवन गांव में काली मंदिर के समीप चार पहिया वाहन से पहुंचे कुछ लोगों ने एक 16 वर्षीय किशोरी का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया। जब किशोरी अपनी मां के साथ शौच के बाद अपने घर आ रही थी। मामले में किशोरी के स्वजन ने जब आरोपितों के घर पर पहुंच कर किशोरी को वापस करने की मांग की तो आरोपितों के स्वजन ने किशोरी के स्वजन के साथ गाली-गलौज की।