बजाग: डिंडौरी कलेक्टर ने गौरा गांव में लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश
Bajag, Dindori | Jun 13, 2026 डिंडोरी जिले के गौरा गांव में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जन चौपाल लगाते हुए शनिवार शाम 4:00 बजे ग्रामीणों की पानी सड़क सहित विभिन्न समस्याएं सुनी और मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समस्या के प्रथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने फुलझरिया दीदी के घर में संचालित मिलेट्स बीज भंडार का निरीक्षण किया ।