रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में एक बार फिर ठंड लौट आई है। शनिवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार ठंड लौटने का कारण बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव बताया जा रहा है। रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के आसपास बना हुआ था। जबकि पिछले 24 घंटे में लोहरदगा का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।