सुपौल: दुबई में पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम किया, जान से मारने की धमकी भी दी, मामला दर्ज
Supaul, Supaul | Jul 20, 2026 सुपौल में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सुपौल साइबर थाना में सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने, लगातार मानसिक प्रताड़ना देने और जान से मारने की धमकी दिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के आवेदन पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।