पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र से हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर 2:23 पर मामले की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि दीदारगंज थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।