कैमरे में कैद कानपुर का बवाल! पुलिसकर्मी और वकील की भिड़ंत पर बड़ा एक्शन
कानपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र से पुलिसकर्मी और एक वकील के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच सरेआम लात-घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मौके पर राहगीर और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
मामले का संज्ञान जॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विपिन टाडा ने लिया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे यूपी-112 में तैनात एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मारपीट में शामिल दूसरा सिपाही पहले से ही निलंबित बताया जा रहा है। यह मामला कानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
#Kanpur #UPPolice #ViralVideo #CivilLines #BreakingNews #UttarPradesh #Police #Lawyer #HindiNews #LatestNews
Raipur, Raipur | Jul 11, 2026