महाश्मशान की मसाने की होली पर विवाद, काशी विद्वत परिषद ने बताया अशास्त्रीय, उठी रोक की मांग
Sadar, Varanasi | Feb 17, 2026 काशी के महाश्मशान घाट पर चिता भस्म से खेली जाने वाली ‘मसाने की होली’ एक बार फिर विवादों में घिर गई है। जलती चिताओं के बीच मनाए जाने वाले इस अनोखे आयोजन को लेकर काशी के विद्वानों के सबसे बड़े संगठन काशी विद्वत परिषद ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।