बैतूल: खेड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो युवक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया।
Betul, Betul | May 26, 2024 घटना बैतूल ब्लाक के अंतर्गत आने वाले खेड़ी गांव के पास की है।जहां रविवार को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।बताया जा रहा है की फोफ्ल्या ग्राम निवासी देवीराम और धर्मदास दोनो एक बाइक पर सवार होकर बैतूल आ रहे थे।तभी खेड़ी गांव के पास गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।जिससे दोनो घायल हो गए थे।